a

7 गोल्‍ड मूल्यवान और महंगा क्यों है: वास्तविक कारण

गोल्‍ड मूल्यवान और महंगा क्यों है? गोल्‍ड बाजार में आप नए हों या अनुभवी, गोल्‍ड मूल्‍यवान होने के पीछे के कारकों को समझना महत्वपूर्ण है। इस लेख में, आप 7 प्रमुख कारण जानेंगे कि क्यों गोल्‍ड मूल्‍यवान क्‍यों है और यह निवेश का टॉप विकल्प क्‍यों रहता है।

 

विषय-सूची:

  1. आर्थिक कारक
  2. ऐतिहासिक महत्व
  3. भौतिक एवं रासायनिक गुण
  4. दुलर्भता एवं निष्कर्षण लागत
  5. सांस्कृतिक एवं प्रतीकात्मक मूल्य
  6. निवेश एवं आरक्षित एसेट
  7. तकनीकी एवं औद्योगिक उपयोग
  8. 2024 में टॉप 10 गोल्‍ड उत्पादक देश और इनके मज़ेदार तथ्य!
  9. ट्रेडिंग के लिए गोल्‍ड लोकप्रिय क्‍यों है?
  10. गोल्‍ड ट्रेडिंग कैसे शुरू करें?
  11. गोल्‍ड कीमत किससे प्रभावित होती है?
  12. डेमो अकाउंट से गोल्‍ड के ट्रेडिंग का अभ्यास करें

 

  1. आर्थिक कारक

आर्थिक कठिनाई के वक्‍त गोल्‍ड लोकप्रिय विकल्प है। कीमतें बढ़ने या बाजार में गिरावट आने पर, लोग गोल्‍ड में निवेश करते हैं क्योंकि यह स्थिर होता है – इसका मूल्य बना रहता है जबकि अन्य निवेशों में कमी आ सकती है। बढ़ती लागत (मुद्रास्‍फीति) और पैसे की ताकत कम (करेंसी अवमूल्यन) होने से बचाव के लिए यह विशेष रूप से बेहतर है। अनिश्चित समय में गोल्‍ड आपके निवेश की सुरक्षा का विश्वसनीय विकल्प बनता है।

gold-price-in-financial-crisis

उदाहरण: निवेशकों द्वारा स्थिरता तलाशने के कारण, 2008 के वित्तीय संकट में गोल्‍ड की कीमतों में उछाल आया। इसी तरह, 1970 के दशक में उच्च मुद्रास्‍फीति के दौर में, लोगों द्वारा अपने एसेट सुरक्षित रखने के तरीके खोजने के कारण गोल्‍ड की कीमतों में उल्लेखनीय तेजी आई।

demo account

 

  1. ऐतिहासिक महत्व

प्राचीन काल से ही गोल्‍ड बहुमूल्‍य रहा है। मिस्रवासी दफ़न की रस्मों में, अपने राजाओं की कब्रों में गोल्‍ड रखकर धन और मृत्यु के बाद की स्थिति का प्रतीक मानते हुए इसका इस्तेमाल करते थे। प्राचीन रोम में, पैसे (जिन्‍हें करेंसी के रूप में जाना गया) के रूप में गोल्‍ड के सिक्‍के इस्‍तेमाल होते थे, जो व्‍यापार और धन के मानक तय करते थे। इतिहास में, गोल्‍ड पॉवर का प्रतीक और विभिन्न संस्कृतियों में धन का विश्वसनीय रूप रहा है। ग्‍लोबल ट्रेडिंग में इसकी दीर्घकालिक भूमिका और मूल्य के विश्वसनीय भंडार के रूप में आज इसका महत्व उजागर होता है।

history of gold

उदाहरण: 1922 में तूतनखामुन की कब्र की खोज से मिला गोल्‍ड कलाकृतियों का खजाना, प्राचीन मिस्र की संस्कृति में इसका महत्व दर्शाता है। इसी तरह, रोमन साम्राज्य में गोल्‍ड के सिक्कों के इस्तेमाल ने ठोस ट्रेडिंग नेटवर्क स्थापित कर अपनी अर्थव्यवस्था स्थिर की।

 

  1. भौतिक एवं रासायनिक गुण

गोल्‍ड की अनूठी विशेषताएँ इसके मूल्य काफी बढ़ाती हैं। ठोस होने के साथ-साथ यह आकार देने में आसान है और खराब नहीं होता, जिससे आभूषणों और टिकाऊ वस्तुओं का यह आदर्श है। इलेक्ट्रॉनिक्स में गोल्‍ड की उत्कृष्ट विद्युत चालकता महत्वपूर्ण है, जहाँ यह विश्वसनीयता सुनिश्चित करती है। जंग के प्रति प्रतिरोध इसकी दीर्घायु बढ़ाता है, जिससे दीर्घ समय तक चलने वाले प्रोडक्‍टों के लिए यह बिल्‍कुल ठीक है। इसके अतिरिक्त, गोल्‍ड पतली चादरों या महीन तारों में ढाला जा सकता है, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में इसका व्‍यापक उपयोग होता है।

उदाहरण: इसकी गैर-प्रतिक्रियाशील प्रकृति के कारण विवाह की अंगूठियों में गोल्‍ड का उपयोग सुनिश्चित करता है कि यह समय के साथ सुंदर बना रहे। इलेक्ट्रॉनिक्स में, गोल्‍ड का उपयोग कनेक्टर, स्विच और रिले संपर्कों में होता है क्योंकि यह बिना जंग लगे विद्युत सिग्‍नल ले जा सकता है।

 

  1. दुर्लभता एवं निष्कर्षण लागत

दुर्लभ होने के साथ गोल्‍ड मिलना मुश्किल है, जो इसे महंगा बनाता है। गोल्‍ड खनन के लिए काफी पैसा और प्रयास चाहिए। इसके लिए टेक्‍नोलॉजी और मैनपॉवर में महत्वपूर्ण निवेश चाहिए और खनन पर्यावरण को नुकसान भी हो सकता है। दुनिया भर में गोल्‍ड की सीमित मात्रा के कारण, यह मूल्यवान रहता है। गोल्‍ड की खोज और खनन की जटिल और महंगी प्रक्रिया दर्शाती है कि यह कितना दुर्लभ है, क्योंकि नए स्वर्ण भंडारों को ढूंढने के लिए उन्नत टेक्‍नोलॉजी और व्यापक खोज चाहिए।

grasberg-mine-in-Indonesia

उदाहरण: गोल्‍ड की सबसे बड़ी खदानों में से एक, इंडोनेशिया की ग्रासबर्ग खदान को बुनियादी ढांचे और श्रम में भारी निवेश चाहिए। गोल्‍ड निकालने की उच्च लागत इसकी ऊंची कीमत का महत्वपूर्ण कारक है।

live account

 

  1. सांस्कृतिक एवं प्रतीकात्मक मूल्य

दुनिया भर की संस्कृतियों में गोल्‍ड बेहद महत्‍वपूर्ण है। धार्मिक समारोहों और सांस्कृतिक परंपराओं में इसकी विशेषता है, जहाँ इसकी सुंदरता और दुर्लभता शुद्धता, धन और स्थिति का प्रतीक है। यह प्रतीकात्मक महत्व गोल्‍ड को और भी अधिक आकर्षक बनाता है। गोल्‍ड की प्रतीकात्मक भूमिका ग्‍लोबल स्तर पर अनेक परंपराओं और रीति-रिवाजों का हिस्सा होने के कारण, इसकी अपील को बढ़ाती और मांग ऊंची रखती है।

उदाहरण: भारत में, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक गोल्‍ड, शादी समारोहों में महत्वपूर्ण है। इसी प्रकार, चीनी नव वर्ष में, गोल्‍ड को शुभ मानते हुए प्राय: उपहार स्‍वरूप दिया जाता है।

 

  1. निवेश एवं आरक्षित एसेट

राष्ट्रीय भंडार के लिए गोल्‍ड महत्वपूर्ण है और इसे सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है। अपने जोखिमों को फैलाने (पोर्टफोलियो विविधीकरण) और आर्थिक परेशानियों (हेजिंग) में सुरक्षित रहने के लिए केंद्रीय बैंक और निजी निवेशक गोल्‍ड खरीदते हैं। ट्रेड में इसकी सुगमता और ग्‍लोबल स्वीकृति इसे लोकप्रिय एसेट बनाती है। दुनिया भर में, अपनी अर्थव्यवस्थाएं स्थिर रखने और भरोसा कायम करने के लिए केंद्रीय बैंक काफी गोल्‍ड रखते हैं।

atop-10-gold-reserves-countries

उदाहरण: संयुक्त राज्य अमेरिका के पास 8,000 टन से अधिक सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार है। अपनी वित्तीय रणनीतियों के हिस्से के तौर पर जर्मनी और चीन जैसे देश भी महत्वपूर्ण स्वर्ण भंडार रखते हैं।

 

  1. तकनीकी एवं औद्योगिक उपयोग

गोल्‍ड केवल आभूषण और निवेश के लिए ही नहीं है। टेक्‍नोलॉजी और उद्योग, विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स और चिकित्सा डिवाइसों में भी इसकी बड़ी भूमिका है। विद्युत संचालन और जंग प्रतिरोध की इसकी महान क्षमता उच्च तकनीक के उपयोगों में इसे बेहद महत्वपूर्ण बनाती है। इन क्षेत्रों में गोल्‍ड की विश्वसनीयता इसकी मांग ऊंचा बनाए रखती है। आधुनिक तकनीक में सटीक चिकित्सा टूलों से लेकर उन्नत इलेक्ट्रॉनिक गैजेट तक, गोल्‍ड का महत्व उद्योग में इसका निरंतर मूल्य उजागर करता है।

उदाहरण: इसकी उत्कृष्ट चालकता और जंग प्रतिरोध के कारण स्मार्टफ़ोन अपनी सर्किटरी में गोल्‍ड का उपयोग करते हैं। चिकित्सा में, कुछ कैंसर उपचारों और नैदानिक ​​परीक्षणों में गोल्‍ड के नैनोकणों का उपयोग किया जाता है।

 

2024 में टॉप 10 गोल्‍ड उत्पादक देश और इनके मज़ेदार तथ्य!

गोल्‍ड उत्पादन कुछ देशों में केंद्रित है। 2024 में, चीन, ऑस्ट्रेलिया, रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, पेरू, दक्षिण अफ्रीका, उज्बेकिस्तान, मैक्सिको और ब्राजील टॉप गोल्‍ड उत्पादक देशों में शामिल हैं। इन देशों में विशाल भंडार और उन्नत खनन तकनीकें हैं।

top-10-gold-producing-countries

 

रैंक

देश

गोल्‍ड उत्पादन (टन में)

मजेदार तथ्य

1

चीन

420

एक दशक से भी अधिक समय से चीन गोल्‍ड का सबसे बड़ा उत्पादक रहा है।

2

ऑस्ट्रेलिया

330

“वेलकम स्ट्रेंजर” नाम से अब तक का सबसे अधिक गोल्‍ड ऑस्ट्रेलिया में पाया गया है।

3

रूस

310

दुनिया में दूसरे सबसे बड़े गोल्‍ड के भंडार रूस के हैं।

4

संयुक्त राज्य अमेरिका

200

1828 में अमेरिका में गोल्‍ड की पहली बड़ी खोज जॉर्जिया में हुई थी।

5

कनाडा

180

1890 के दशक के अंत में कनाडा के क्लोंडाइक गोल्ड रश ने 100,000 से अधिक खोजकर्ता आकर्षित किए।

6

पेरू

150

दक्षिण अमेरिका में पेरू गोल्‍ड का सबसे बड़ा उत्पादक है।

7

दक्षिण अफ्रीका

140

किसी समय दक्षिण अफ्रीका दुनिया का सबसे बड़ा गोल्‍ड उत्पादक था।

8

उज्बेकिस्तान

120

दुनिया की सबसे बड़ी गोल्‍ड खदानों में उज्बेकिस्तान की मुरुंताऊ खदान है।

9

मेक्सिको

110

पिछले दशक में मेक्सिको के गोल्‍ड उत्पादन में काफ़ी वृद्धि हुई है।

10

ब्राजील

100

1980 में ब्राज़ील में गोल्‍ड की होड़ से अनेक खनन शहरों का तेज़ी से विकास हुआ।

 

demo account

 

ट्रेडरों अथवा निवेशकों के लिए गोल्‍ड ट्रेडिंग अनेक फ़ायदे ऑफर करती है। गोल्ड ट्रेडिंग के कुछ मुख्य फ़ायदे इस प्रकार हैं:

सुरक्षित पनाहगाह एसेट: आर्थिक अनिश्चितता में गोल्‍ड अपनी स्थिरता के लिए जाना जाता है। जबकि अन्य निवेशों का मूल्य कम हो सकता है, गोल्‍ड अक्सर अपना मूल्य बनाए रखता है या बढ़ाता है, जिससे यह विश्वसनीय विकल्प बनता है।

पोर्टफोलियो विविधीकरण: पोर्टफोलियो में गोल्‍ड होने से समग्र जोखिम कम हो सकता है। आमतौर पर यह स्टॉक और बॉन्ड के विपरीत चलता है, जिससे आपके निवेश और समग्र पोर्टफोलियो जोखिम संतुलित करने में मदद मिलती है।

उच्च लिक्विडिटी: बाज़ार में गोल्‍ड तेज़ी से खरीदा और बेचा जा सकता है, और यह लिक्विडिटी सुनिश्चित करता है कि ट्रेडर तुरंत पोजीशनें ले सकें और उनसे बाहर निकल सकें।

लाभ की संभावना: गोल्‍ड की कीमत में उतार-चढ़ाव होता है, जिससे लाभ के मौके मिलते हैं। अपने ट्रेडों को समयानुसार कम कीमत पर खरीद और अधिक पर बेचकर ट्रेडर फ़ायदा उठा सकते हैं।

 

गोल्ड ट्रेडिंग कैसे शुरू करें?

ATFX द्वारा ऑफर होने वाली सर्विसेस से गोल्ड ट्रेडिंग शुरू करना आपके सोचने से ज़्यादा आसान है। गोल्ड ट्रेडिंग शुरू करने में आपकी मदद के लिए आसान चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका इस प्रकार है:

Step 1: ATFX गोल्ड ट्रेडिंग पर हमारी वेबसाइट देखें।

Step 2: लाइव अकाउंट ओपन करें। गोल्ड ट्रेडिंग में आपके नए होने पर, पहले हमारे डेमो अकाउंट से शुरु करें, जिसमें आपको 50,000 USD के वर्चुअल फंड से अभ्यास करने को मिलते हैं।

Step 3: ट्रेडिंग शुरू करें।

Step 4: अपने ट्रेड मॉनिटर और मैनेज करें।

demo account

 

गोल्‍ड कीमत किससे प्रभावित होती है?

ग्‍लोबल आर्थिक स्थितियों, करेंसी मूल्य, भू-राजनीतिक घटनाओं, आपूर्ति और माँग की गतिशीलता, ब्याज दरों और निवेशक व्यवहार जैसे अनेक कारकों से गोल्‍ड कीमतें प्रभावित होती हैं। इन प्रभावों को समझने से निवेशकों को सूचित निर्णय करने में मदद मिल सकती है।

 

  1. ग्‍लोबल आर्थिक स्थितियाँ

आर्थिक अनिश्चितता या मंदी में अक्‍सर ऊंचाई की ओर ले जानी वाली कीमतों का लोकप्रिय सुरक्षित सहारा गोल्‍ड है। हालाँकि, स्थिर समय में, निवेशकों द्वारा कहीं और अधिक रिटर्न की तलाश करने पर गोल्‍ड की कीमतें गिर सकती हैं।

 

  1. निवेशक व्यवहार

सट्टा ट्रेडिंग और पोर्टफोलियो में बदलाव सहित बाजार की भावना और निवेशक व्यवहार से गोल्‍ड की कीमतों को आकार मिलता है। संस्थागत निवेशकों द्वारा बड़े पैमाने पर खरीद या बिक्री भी बाजार प्रभावित कर सकती है।

gold-price-in-2008-financial-crisis

उदाहरण: एसेट के सुरक्षित आश्रय के तौर पर 2008 के वित्तीय संकट में, गोल्‍ड की खरीद बढ़ने से गोल्‍ड की कीमतों में उल्लेखनीय तेजी आई।

 

  1. करेंसी मूल्य

गोल्‍ड कीमतों को अमेरिकी डॉलर महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करता है। विदेशी खरीदारों के लिए कमजोर डॉलर गोल्‍ड को अधिक किफायती बनाता है, जिससे मांग और कीमतें बढ़ती हैं। इसके विपरीत, मजबूत डॉलर मांग और कीमतें कम कर सकता है।

 

  1. भू-राजनीतिक घटनाएँ

युद्ध और राजनीतिक अशांति गोल्‍ड को सुरक्षित एसेट के रूप में अधिक आकर्षक बनाकर, कीमतें बढ़ाती हैं।

 

  1. आपूर्ति एवं मांग की गतिशीलता

गोल्‍ड की सीमित नई खोज और निकासी की उच्च लागत से आपूर्ति बाधित होती है। आभूषण की खपत, तकनीकी अनुप्रयोग और निवेश की मांग जैसे कारकों से कीमतें महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित होती हैं।

उदाहरण: टेक्‍नोलॉजी और इलेक्ट्रॉनिक्स में गोल्‍ड के बढ़ते उपयोग ने मांग बढ़ाई है, जिससे कीमतें बढ़ी हैं।

 

  1. ब्याज दरें

आम तौर पर गोल्‍ड कीमतों की चाल ब्याज दरों के विपरीत होती है। उच्च दरें गोल्‍ड को कम आकर्षक बनाती हैं क्योंकि इससे ब्याज नहीं मिलता, जिससे इसकी अपील और कीमत कम होती है। कम दरों से गोल्‍ड अधिक आकर्षक बनता है, जिससे इसकी कीमत बढ़ती है।

 

डेमो अकाउंट से गोल्ड ट्रेडिंग का अभ्यास करें

अभी तक यदि आप गोल्ड ट्रेड करने के लिए तैयार नहीं, तो हमारे डेमो अकाउंट इस्तेमाल करने पर विचार करें, जो वर्चुअल फंड में US$50,000 देता है। किसी वित्तीय जोखिम के बिना यह आपको अपनी ट्रेडिंग जानकारी आजमाने देता है।

demo trading account

उदाहरण के लिए, मान लें आप ऐसा ट्रेड करते हैं जिससे आम तौर पर $500 का नुकसान होता है। डेमो अकाउंट में, यह नुकसान आभासी है, जो बिना किसी वास्तविक वित्तीय प्रभाव के मूल्यवान शिक्षण अनुभव के तौर पर कार्य करता है। ATFX डेमो ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म का डिज़ाइन लाइव अकाउंट के समान है, जो यूजरों को लाइव ट्रेडिंग पर जाने से पहले इसके टूल और सुविधाओं से परिचित करवाने में मदद करता है।

live account

Recent Posts
अभी ट्रेडिंग शुरू करें!

ट्रेडिंग सीखने के लिए हमारे डेमो अकाउंट को निःशुल्क आज़माएँ। जब आप तैयार हों, तो लाइव अकाउंट पर जाएँ और वास्तविक रूप से ट्रेडिंग शुरू करें।

Popular posts
ATFX

Account Registration Unavailable

ATFX

🌍 Welcome to ATFX!

To provide you with the best trading experience in Iraq, please visit our localized website:

There, you’ll find all products, services, and contact information tailored specifically for you. Thank you for choosing ATFX!

ATFX

Restrictions on Use

Products and Services on this website https://www.atfx.net.bz/en-ae/ are not suitable
in your country. Such information and materials should not be regarded as or
constitute a distribution, an offer, or a solicitation to buy or sell any investments.
Please visit https://www.atfx.net.bz/en/ to proceed.

ATFX

使用限制

本网站的产品及服务不适合英国居民。网站内部的信息和素材不应被视为分销,要约,买入或卖出任何投资产品。请继续访问 https://www.atfx.net.bz/en/

ATFX

Restrictions on Use

Products and Services on this website are not suitable for the UK residents. Such information and materials should not be regarded as or constitute a distribution, an offer, or a solicitation to buy or sell any investments. Please visit https://www.atfx.net.bz/en/ to proceed.

ATFX

Restrictions on Use

Please note, you may be accessing this page from outside Australia. Products and Services on https://www.atfx.net.bz/en-au/ may not be suitable in your country. The information provided should not be considered as an offer, solicitation, or distribution for any investments.

Restrictions on Use

Products and Services on https://www.atfx.net.bz/en-au/ are not suitable in your country. The information provided should not be considered as an offer, solicitation, or distribution for any investments.

Choose another region to see content specific to your location.

ATFX

Restrictions on Use

Products and Services on this website are not available for Hong Kong investors and not related to any corporation licensed by the Securities and Futures Commission in Hong Kong.

All the information and materials posted on this website should not be regarded as or constitute a distribution, an offer, solicitation to buy or sell any investments.

使用限制:本網站的產品及服務不適用於香港投資者及與任何香港證監會持牌公司無關。

網站內部的信息和素材不應被視為分銷,要約,買入或賣出任何投資產品。

ATFX

Restrictions on Use

AT Global Markets (UK) Limited does not offer trading services to retail clients.
If you are a professional client, please visit https://www.atfxconnect.com/