ब्यूरो ऑफ़ लेबर स्टैटिस्टिक्स (BLS) द्वारा मासिक रूप से जारी की जाने वाली US रोज़गार रिपोर्ट नॉन-फार्म पेरोल रिपोर्ट (NFP) है। निर्माण, विनिर्माण और सर्विसेस सेक्टरों में कार्यरत US श्रमिकों के लिए यह रोज़गार के रुझान ट्रैक करती है।
कुल US कार्यबल के लगभग 98% को NFP रिपोर्ट ट्रैक करती है। निजी घरों, सरकारी एजेंसियों और गैर-लाभकारी कर्मचारियों के साथ-साथ इसमें खेतों में काम करने वाले श्रमिकों को शामिल नहीं किया जाता। पिछले माह सृजित होने वाली नौकरियों और आय तथा काम के घंटों के आँकड़े BLS की श्रम बाज़ार रिपोर्ट में दर्शाए जाते हैं।
तकनीकी तौर पर चूंकि हर माह संपूर्ण यूएस अर्थव्यवस्था का सर्वेक्षण करना असंभव है, इसलिए BLS वर्तमान रोजगार सांख्यिकी (CES) सर्वेक्षण करता है, जिसमें लगभग 119,000 बिजनेस और सरकारी एजेंसियों के नमूने शामिल करते हुए लगभग 629,000 व्यक्तिगत कार्यस्थ कवर किए जाते हैं। यह नमूना समस्त US NFP कर्मचारियों का एक तिहाई है।
नॉन-फार्म पेरोल 2025 रिलीज की तारीखें | NFP 2025 टाइमलाइन
हमेशा की तरह फॉरेक्स ट्रेडरों और शेयर बाजार के ट्रेडरों को समान रूप से प्रभावित करने वाली 2025 की आगामी यूएस नॉन-फार्म रिलीज पेरोल तिथियां यहां सूचीबद्ध हैं।
टाईम-जोन सूचना एवं GMT कनवर्शन
नॉन-फार्म पेरोल (NFP) रिपोर्ट प्रात: 8:30 पूर्वी समय (ET) पर जारी की जाती है, लेकिन इस आधार पर समतुल्य संबंधित ग्रीनविच मीन टाइम (GMT) भिन्न होता है कि पूर्वी स्टैंडर्ड समय (EST) या पूर्वी डेलाइट टाइम (EDT) प्रभावी है अथवा नहीं।
- पूर्वी स्टैंडर्ड समय (EST) UTC−05:00 है और स्टैंडर्ड समय (संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में शरद ऋतु/सर्दियों में देर से) के दौरान माना जाता है।
- पूर्वी डेलाइट टाइम (EDT) UTC−04:00 है और डेलाइट सेविंग टाइम (संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के वसंत/गर्मियों में) माना जाता है।
-
GMT+8 और GMT+7 कनवर्शन:
- EST (UTC−5) के दौरान → GMT+8 क्षेत्रों (जैसे, हांगकांग, सिंगापुर, बीजिंग) में समतुल्य स्थानीय समय सायं 8:30 बजे है।
- EDT (UTC−4) के दौरान → GMT+7 क्षेत्रों (जैसे, बैंकॉक, जकार्ता, वियतनाम) में समतुल्य स्थानीय समय सायं 7:30 बजे है।
संदर्भ माह | रिलीज तिथि | रिलीज समय (ET) | रिलीज समय (GMT) |
2025 जनवरी | 7 फरवरी 2025 | 08:30 प्रात: (EST) | 08:30 प्रात: (GMT+8) |
2025 फरवरी | 7 मार्च 2025 | 08:30 प्रात: (EST) | 08:30 प्रात: (GMT+8) |
2025 मार्च | 4 अप्रेल 2025 | 08:30 प्रात: (EDT) | 08:30 प्रात: (GMT+7) |
2025 अप्रेल | 2 मई 2025 | 08:30 प्रात: (EDT) | 08:30 प्रात: (GMT+7) |
2025 मई | 6 जून 2025 | 08:30 प्रात: (EDT) | 08:30 प्रात: (GMT+7) |
2025 जून | 3 जुलाई 2025 | 08:30 प्रात: (EDT) | 08:30 प्रात: (GMT+7) |
2025 जुलाई | 1 अगस्त 2025 | 08:30 प्रात: (EDT) | 08:30 प्रात: (GMT+7) |
2025 अगस्त | 5 सितम्बर 2025 | 08:30 प्रात: (EDT) | 08:30 प्रात: (GMT+7) |
2025 सितम्बर | 3 अक्तूबर 2025 | 08:30 प्रात: (EDT) | 08:30 प्रात: (GMT+7) |
2025 अक्तूबर | 7 नवम्बर 2025 | 08:30 प्रात: (EDT) | 08:30 प्रात: (GMT+7) |
2025 नवम्बर | 5 दिसम्बर 2025 | 08:30 प्रात: (EST) | 08:30 प्रात: (GMT+8) |
*रिलीज़ की वास्तविक तारीख़ में बदलाव हो सकता है
नॉन-फार्म पेरोल रिपोर्ट इतनी महत्वपूर्ण क्यों है?
नॉन-फार्म पेरोल (NFP) के त्वरित परिचय के लिए हमारा वीडियो देखें!
NFP को ट्रेडर और विश्लेषक बेहद महत्वपूर्ण मानते हैं क्योंकि यह यूएस श्रम बाज़ार की स्थिति का सारांश है। ब्याज दरें निर्धारित करते समय यूएस रोज़गार की स्थिति को फ़ेडरल रिज़र्व (FED) महत्वपूर्ण कारक मानता है इसलिए फ़ॉरेक्स और स्टॉक मार्केट के ट्रेडरों के लिए यह बेहद मूल्यवान है। साथ ही, NFP में होने वाला बदलाव वार्षिक GDP वृद्धि से अच्छी तरह से संबद्ध है। NFP रिपोर्ट का फायदा है कि यह हर माह जारी की जाती है, जबकि GDP रिपोर्ट तिमाही में कम से कम एक माह के अंतराल से प्रकाशित की जाती है, इस तरह NFP रिपोर्ट GDP के लिए प्रॉक्सी का कार्य करती है।
अमेरिका का दुनिया की अग्रणी अर्थव्यवस्था होने का मतलब है यूएस श्रम बाज़ार की स्थिति सबसे उन्नत अर्थव्यवस्थाओं की स्थिति का संकेत है। यूएस दुनिया का सबसे बड़ा उपभोक्ता बाज़ार भी है और यूएस अर्थव्यवस्था का असर अमेरिका के साथ ट्रेड करने वाले अनेक अन्य देशों पर पड़ता है।
इसके अलावा, रोजगार और बेरोजगारी दरों को प्रभावित करने में चूंकि शुद्ध योगदान महत्वपूर्ण हो सकता है इसलिए यूएस आर्थिक प्रणाली में फेडरल रिजर्व (FED) नई नौकरियों के प्रवाह और यूएस बेरोजगारी दर पर उनके पारस्परिक प्रभाव पर ध्यान देता है।
भविष्य की मुद्रास्फीति पर बेरोजगारी सीधे प्रभावित करती है। आमतौर पर बढ़ी हुई व्यय शक्ति वालों के पास खरीदने के लिए अधिक होता है (यानी, वे अधिक खरीदारी करते हैं) इसीलिए अर्थव्यवस्था में रोजगार सृजन का सकारात्मक मुद्रास्फीति प्रभाव होता है। इसके उलट, बेरोजगारी का अर्थव्यवस्था पर अपस्फीतिकारी प्रभाव पड़ता है। आखिरकार, सीमित क्रय शक्ति वाले व्यक्ति कम खर्च करते हैं (यानी, कम खरीदारी करते हैं)।
नौकरियां तेजी से बढ़ने और बेरोजगारी कम होने पर फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) इसलिए दरों में बढ़ोतरी पर विचार करती है। इसके विपरीत, व्यापक रूप से नौकरियां कम होने पर वे दरों में कटौती पर विचार करते हैं। NFP रिपोर्ट मजदूरी में बदलाव, मुद्रास्फीति के एक अन्य रूप की भी जानकारी देती है। उसमें मजदूरी वृद्धि से यदि मुद्रास्फीति में तेजी का संकेत मिले, तो डॉलर के मूल्य और शेयर बाजार ऊपर की ओर बढ़ेंगे।
आसान शब्दों में, फेडरल रिजर्व और FOMC को बेरोजगारी दर और मुद्रास्फीति के बीच संतुलन बनाना है। बेरोजगारी दर कम रखने तथा वार्षिक मुद्रास्फीति दर दो प्रतिशत करने की महत्वकांक्षा है।
फॉरेक्स और स्टॉक पर नॉन-फार्म पेरोल (NFP) का क्या प्रभाव डालता है
यूएस जीडीपी रिपोर्ट के प्रमुख इंडीकेटर के रूप में, NFP रिपोर्ट डॉलर के प्रति ट्रेडरों की भावना प्रभावित करती है। आर्थिक विकास की उम्मीद में मजबूत NFP रिपोर्ट ट्रेडरों को डॉलर खरीदने या रखने के लिए प्रेरित कर सकती है। इसके विपरीत, जॉब मार्केट के निराश करने पर, ट्रेडरों में डॉलर बेचने की संभावना बढ़ती है।”
रिपोर्ट को शेयर बाजार अधिक जटिल दृष्टिकोण से देखेगा, मगर नौकरियों की संख्या बढ़ने से तेजी आएगी। अधिक लोगों के रोजगार पाने का मतलब है अधिक लोगों को भुगतान मिल रहा है। अर्थव्यवस्था में यह अपना रास्ता खोजकर व्यवसायों के लिए अधिक लाभदायक होगा।
नॉन-फार्म पेरोल घटक
नॉन-फार्म पेरोल (NFP) रिपोर्ट सर्वाधिक बारीकी से मॉनिटर किए जाने वाले आर्थिक संकेतकों में से एक है और यूएस अर्थव्यवस्था के स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देती है। निर्माण, विनिर्माण और सर्विसेस जैसे प्रमुख उद्योगों में यह रोजगार के रुझानों को ट्रैक करती है, लेकिन इसमें कृषि श्रमिक, निजी घरेलू कर्मचारीयों, सरकारी एजेंसियों और गैर-लाभकारी श्रमिकों को शामिल नहीं किया जाता। इसके प्रमुख घटकों और उनके महत्व का विवरण नीचे दिया गया है:
1. हेडलाइन NFP आंकड़ा
पिछले माह बनाई या गंवाई नौकरियों की संख्या NFP का हेडलाइन डेटा दर्शाता है। यह आँकड़ा विशेष महत्वपूर्ण है क्योंकि यह श्रम बाजार की समग्र स्थिति दर्शाता है। आर्थिक विकास की अवधि में, आमतौर पर यह आंकड़ा सकारात्मक होता है, जबकि मंदी से अक्सर नकारात्मक संख्याएँ उत्पन्न होती हैं। हेडलाइन के आंकड़ों में अस्थिरता से, अर्थशास्त्री कभी-कभी परिणाम को कम या ज़्यादा आंकते हैं। यह अप्रत्याशितता विशेषकर अल्पकालिक ट्रेडरों के लिए, ट्रेड के अवसर पैदा करती है।
2. बेरोज़गारी दर (U3)
U3 इंडीकेटर बेरोज़गार और सक्रियता से काम की तलाश कर रही श्रम शक्ति का प्रतिशत है। जबकि U3 आधिकारिक और सर्वाधिक उद्धृत संख्या है, जिसे अनदेखा नहीं करना चाहिए, U6 जैसे व्यापक उपाय (जिनमें हतोत्साहित श्रमिक और कम रोज़गार वाले व्यक्ति शामिल हैं) अधिक संदर्भ दे सकते हैं। आर्थिक कमज़ोरी मापने और फेडरल रिजर्व (फ़ेड) के मौद्रिक नीति निर्णयों का मार्गदर्शन करने के लिए भी ये दरें महत्वपूर्ण हैं।
3. क्षेत्रवार ब्रेकडाऊन
NFP रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि किन क्षेत्रों में नौकरियां बढ़ीं और किन क्षेत्रों में नौकरियां गईं। उदाहरण के लिए: विनिर्माण या टेक्नोलॉजी नौकरियों में गिरावट विशिष्ट उद्योगों में चुनौतियां दर्शाने से उन उद्योगों में काम करने वाली कंपनियों के शेयर की कीमतें प्रभावित हो सकती हैं। इन समाचारों को फॉलो करने वाले ट्रेडर और निवेशक डेटा का उपयोग उद्योग-विशिष्ट निवेश निर्णय लेने और अपने पोर्टफोलियो को उभरते रुझानों के अनुरूप रखने के लिए कर सकते हैं।
4. प्रति घंटा औसत आय
प्रति घंटा औसत आय तंग या नरम श्रम बाजार पर व्यावहारिक डेटा प्रदान करती है। उदाहरण के लिए: बढ़ती मजदूरी अक्सर सख्त श्रम बाजार का संकेत देती है, जो मुद्रास्फीति बढ़ा सकती है। हालाँकि, मजदूरी वृद्धि के कम मजदूरी वाले क्षेत्रों में केंद्रित होने पर, मुद्रास्फीति के दबाव पर प्रभाव सीमित हो सकता है। ब्याज दर पॉलिसी निर्धारित करते समय इस इंडीकेटर पर FED का पूरा ध्यान होता है।
नॉन फ़ार्म पेरोल रिपोर्ट की ट्रेडिंग
बाज़ार में उतार-चढ़ाव का प्रमुख चालक NFP रिपोर्ट है, दीर्घकालिक और अल्पकालिक दोनों ट्रेडरों को इससे लाभान्वित होने का मौका मिलता है:
लॉंग-टर्म ट्रेडर: रिपोर्ट के व्यापक आर्थिक और FED पॉलिसी निहितार्थों पर ध्यान दें। वे इंडस्ट्री और समग्र बाज़ार स्थितियों पर रिपोर्ट के प्रभाव के आधार पर वे निवेश पोर्टफोलियो को विश्लेषित एवं एडजस्ट करते हैं।
शार्ट-टर्म ट्रेडर: नाटकीय मूल्य परिवर्तनों के आधार पर ट्रांजेक्शन की भविष्यवाणी करने और निष्पादित करने के लिए रिपोर्ट जारी होने से पहले और बाद में तत्काल प्रभाव का लाभ उठाएं। बाजार की अपेक्षाओं और वास्तविक संख्याओं से विचलन को समझना महत्वपूर्ण है।
अर्थशास्त्रियों के पूर्वानुमान कैसे निकाले जाते हैं
बैंकों और शोध फर्मों के 80 से 100 अर्थशास्त्रियों और विश्लेषकों के अनुमानों को ब्लूमबर्ग और रॉयटर्स जैसे समाचार संगठन संकलित करते हैं। औसत अनुमान पूर्वानुमानों बीच बिंदु का प्रतिनिधित्व कर बाज़ार बेंचमार्क के रूप में कार्य करता है। उदाहरण के लिए, इस अनुमान से वास्तविक NFP डेटा काफी हद तक विचलित होने पर, बाज़ार अधिक दृढ़ता से प्रतिक्रिया करेगा। उदाहरण के लिए, उम्मीद से ज़्यादा NFP डेटा आर्थिक विकास और फॉरेक्स दर में वृद्धि प्रकट कर सकता है, जबकि उम्मीद से कम NFP आर्थिक मंदी दर्शाएगा, जिसके परिणामस्वरूप बाजार में सुधार हो सकता है।
अपडेट रहना क्यों ज़रूरी है
NFP रिपोर्ट व्यक्तिगत ट्रेडिंग स्ट्रेटजियां प्रभावित कर व्यापक आर्थिक रुझानों के इंडीकेटर का कार्य करती है। नवीनतम डेटा से अपडेट रहने और इसके निहितार्थ जानने से, ट्रेडरों को सूचित निर्णय लेने, जोखिम मैनेज करने, लाभ की संभावना बढ़ाने और अल्पकालिक और दीर्घकालिक, दोनों तरह के ट्रेडिंग अवसरों को पहचानने का मौका मिलता है।